Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG BREAKING :पत्थर खदान के गड्ढे में डूबे दो मासूम, रेस्क्यू के...

CG BREAKING :पत्थर खदान के गड्ढे में डूबे दो मासूम, रेस्क्यू के बाद निकाले गए शव, गांव में मातम

0
148
CG CRIME
CG CRIME

CG BREAKING :जगदलपुर: जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी गुड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की खदान के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चों के शव बाहर निकाले। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

CG BREAKING :मृत बच्चों की पहचान 5 वर्षीय संदीप नाग और 6 वर्षीय जय श्री के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते खदान की ओर पहुंच गए थे और पानी की गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण डूब गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर भेजा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG BREAKING :इस हादसे ने एक बार फिर खदानों में सुरक्षा इंतज़ामों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक और खुले गड्ढों को जल्द से जल्द सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में मासूमों की जान जोखिम में न पड़े।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here