CG NEWS :विकासखण्ड स्तरीय पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Sanjay Sahu

CG NEWS :कवर्धा/पंडरिया। रविवार को सर्किट हाउस पंडरिया में विकासखण्ड स्तरीय पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब पंडरिया के अध्यक्ष हिमांशु सिंह ठाकुर ने की। इसमें पत्रकारों के सम्मान, सुविधाओं और प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

CG NEWS :बैठक में पंडरिया विकासखण्ड के लिए चयनित स्थान पर प्रेस क्लब भवन निर्माण की अनुशंसा को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पत्रकार संघ से जुड़े विषयों पर मुलाकात और पंडरिया विधायक भावना बोहरा से चर्चा करने का भी निर्णय लिया गया।

CG NEWS :बैठक में यह नाराजगी भी जताई गई कि पंडरिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा पत्रकारों को आयोजनों की जानकारी नहीं दी जाती, जिससे उन्हें कई कार्यक्रमों से दूर रखा जाता है।

CG NEWS :इस बैठक में पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव निर्मल सलूजा, पंडरिया पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजू तिवारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष हिमांशु सिंह ठाकुर, सचिव गुरुनाम सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष नंद किशोर तिवारी, सहसचिव प्रदीप रजक, कार्यकारिणी सदस्य पारस शर्मा, रविनंदन पांडेय, केसरीनंदन तिवारी, सदस्य अनिल गायकवाड़, पत्रकार राजू जैन, भरत पाठक समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *