Nakti Demolition Row: नकटी विवाद पर गरमाई सियासत दीपक बैज की BJP विधायकों से अपील- गरीबों के घर नहीं, नवा रायपुर में बने विधायक कॉलोनी; मंत्रियों की चुप्पी पर उठाए सवाल

Nakti Demolition Row: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए भाजपा विधायकों और मंत्रियों से भी खुलकर अपनी राय रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नकटी गांव में बनने वाली विधायक कॉलोनी में आवास लेने से इनकार किया है। अब भाजपा विधायकों को भी आगे आकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखना चाहिए और विधायक कॉलोनी नवा रायपुर या किसी अन्य सरकारी भूमि पर बनाने की मांग करनी चाहिए।दीपक बैज ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़कर जनप्रतिनिधियों के लिए आवास बनाना किसी भी कीमत पर उचित नहीं है।

“30-40 साल से बसे परिवारों को बारिश से पहले उजाड़ दिया”

Nakti Demolition Row: प्रेसवार्ता में बैज ने कहा कि नकटी गांव में कई परिवार पिछले 30 से 40 वर्षों से रह रहे थे। प्रशासन ने 29 जून को बुलडोजर चलाकर उनके घरों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बने करीब 85 मकान भी तोड़ दिए गए।उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने घर बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी।

READ MORE: Chhattisgarh Ration Strike: 5 जुलाई से लोगों को नहीं मिलेगा राशन? छत्तीसगढ़ की 13 हजार राशन दुकानों पर लग सकता है ताला, 70 लाख से ज्यादा कार्डधारकों की बढ़ सकती है मुश्किलें

“क्या सरकार के पास जमीन की कमी है?”

Nakti Demolition Row: दीपक बैज ने सवाल उठाया कि जब नवा रायपुर में हजारों एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है तो विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर क्यों तोड़े गए?उन्होंने कहा कि सरकार यदि दूसरी जगह कॉलोनी बनाती तो गरीब परिवारों को बेघर नहीं होना पड़ता और यह विवाद भी पैदा नहीं होता।

पुनर्वास व्यवस्था पर भी उठाए गंभीर सवाल

Nakti Demolition Row: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पुनर्वास की व्यवस्था को भी अपर्याप्त बताया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को एक कमरे के मकान दिए जा रहे हैं, जबकि कई परिवारों में 20 से 25 सदस्य रहते हैं।उन्होंने सवाल किया कि इतने बड़े परिवार एक कमरे में कैसे रहेंगे?बैज ने यह भी आरोप लगाया कि जिन मकानों में लोगों को भेजा जा रहा है, वहां बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

“5.5 लाख से 8.5 लाख के मकानों का भुगतान कौन करेगा?”

Nakti Demolition Row: दीपक बैज ने कहा कि पुनर्वास के तहत दिए जा रहे मकानों की कीमत साढ़े पांच लाख से साढ़े आठ लाख रुपये बताई जा रही है।उन्होंने पूछा कि क्या इन गरीब परिवारों से इन मकानों की राशि वसूली जाएगी? यदि हां, तो आर्थिक रूप से कमजोर लोग इतना भुगतान कैसे कर पाएंगे?

कांग्रेस विधायकों की पहल, BJP विधायकों से भी अपील

Nakti Demolition Row: बैज ने बताया कि कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव और चातुरी नंद पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें गरीबों के घर तोड़कर बनाई जाने वाली विधायक कॉलोनी में आवास नहीं चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अन्य विधायक भी इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। साथ ही भाजपा विधायकों से भी अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गरीबों के पक्ष में खड़े हों और मुख्यमंत्री को पत्र लिखें।

भाजपा सांसद और विधायक पर लगाया गुमराह करने का आरोप

Nakti Demolition Row: दीपक बैज ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले स्थानीय भाजपा सांसद और विधायक ग्रामीणों को भरोसा दिलाते रहे कि उनके मकान नहीं टूटेंगे, लेकिन बाद में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उनके आशियाने ध्वस्त कर दिए।उन्होंने मांग की कि सरकार प्रभावित परिवारों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, उचित मुआवजा दे और उन्हें सम्मानजनक पुनर्वास उपलब्ध कराए।

उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप

Nakti Demolition Row: बैज ने यह भी आरोप लगाया कि नकटी गांव की जमीन से जुड़े पूरे मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने सरकार से पूरे क्षेत्र का पारदर्शी सीमांकन कराने और सभी तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की।

READ MORE: Teacher Reappointment CG: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति, शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति

भाजपा मंत्रियों की चुप्पी पर कांग्रेस का हमला

Nakti Demolition Row: प्रेसवार्ता में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। बैज ने कहा कि इतने बड़े मुद्दे पर अधिकांश मंत्री और भाजपा विधायक कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में गरीबों के साथ है, तो उसके जनप्रतिनिधियों को खुलकर अपनी राय रखनी चाहिए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी, उड़ीसा के 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर में शादी का झांसा देकर...

Related Articles

Popular Categories