Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh CG Gangrape Arrest : जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने...

CG Gangrape Arrest : जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोचा, भेजे गए जेल

CG Gangrape Arrest : जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घटना के दोनों आरोपियों, आकाश कुजूर (18 वर्ष) और नितेश कुजूर (22 वर्ष), को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

धमकी देकर सूनसान जगह पर ले गए आरोपी मामले की जानकारी के अनुसार, घटना 5 मई की रात की है। पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी रात करीब 9 बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी। वहाँ पहले से मौजूद आरोपी आकाश कुजूर और नितेश कुजूर ने उसे जबरन खींचकर धमकी दी और एक सूनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जशपुर के डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here