Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रायपुर चेन स्नैचिंग केस का खुलासा: आरोपी और ज्वेलर...

Raipur Crime : रायपुर चेन स्नैचिंग केस का खुलासा: आरोपी और ज्वेलर गिरफ्तार, 16 ग्राम सोना बरामद

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई चेन झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Crime : प्रार्थिया हेमलता वैध ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6:40 बजे शंकर नगर स्थित चावला टावर के पास एक अज्ञात युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

Raipur Crime : घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों Mayank Gurjar और Smritik Rajanala के मार्गदर्शन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। करीब 5 दिनों तक 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

Raipur Crime : जांच में विवेक उर्फ छोटू वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने लूटी गई चेन को प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी को बेचने की बात बताई। इसके बाद ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने चेन को गलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 16 ग्राम सोना, 1.50 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. विवेक उर्फ छोटू वर्मा, पिता रमेश वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
2. प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी, पिता नरेन्द्र केशरवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here