Friday, September 25, 2026
Home Crime gwalior-college-student-kidnap: कॉलेज से निकली छात्रा और कुछ ही सेकंड में गायब… ग्वालियर...

gwalior-college-student-kidnap: कॉलेज से निकली छात्रा और कुछ ही सेकंड में गायब… ग्वालियर में सनसनी

gwalior-college-student-kidnap: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई। BALLB सेकेंड ईयर की छात्रा खुशी जादौन को बदमाश कॉलेज के बाहर से जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए। घटना कम्पू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़ी इलाके की बताई जा रही है

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर खुशी जादौन अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज से बाहर निकल रही थीं। तभी सफेद रंग की कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और छात्रा को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए।

gwalior-college-student-kidnap: घटना की सूचना मिलते ही कम्पू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पूरे शहर में नाकेबंदी कर सफेद रंग की कार की तलाश शुरू कर दी गई।

चश्मदीद राम अख्तियार गुर्जर ने बताया कि कार से उतरे तीन युवकों ने छात्रा को खींचकर गाड़ी में डाला और तेजी से भाग निकले।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार की आशंका भी सामने आई है। छात्रा के परिवार, दोस्तों और कॉलेज के छात्रों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

gwalior-college-student-kidnap: सीएसपी हिना खान ने बताया कि पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है और पुलिस की कई टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here