Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव 2025: बदल गया पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा,...

Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव 2025: बदल गया पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, एक ही दिन में पांच बड़े आयोजन

pm modi
PM मोदी का रायपुर दौरा

Rajyotsav 2025 : रायपुर : बिहार चुनाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रायपुर दौरा अब एक दिन का कर दिया गया है। पहले उनका दो दिवसीय कार्यक्रम तय था, लेकिन अब वे 1 नवंबर को सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे और रात 8 बजे तक दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रधानमंत्री 1 नवंबर को रायपुर में पांच अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सबसे पहले नवा रायपुर स्थित सत्य सांई अस्पताल जाएंगे और बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्थान के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे। तीसरे कार्यक्रम में वे ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे और राज्य की जनजातीय संस्कृति से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

 

READ MORE: Mahakal Mandir Ujjain : आज की भव्य श्रृंगार आरती लाइव, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

 

इसके बाद प्रधानमंत्री नई विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अंत में वे राज्योत्सव स्थल पहुंचकर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।

Rajyotsav 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया जाए।

राज्य सरकार ने इस बार राज्योत्सव को तीन दिन से बढ़ाकर पांच दिन तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 1 से 5 नवंबर तक चलेगा, और समापन समारोह में उपराष्ट्रपति शामिल होंगे।

 

राज्य सरकार ने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए छह वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया है। एसीएस गृह एवं जेल मनोज कुमार पिंगुआ को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और विधानसभा भवन के उद्घाटन की जिम्मेदारी दी गई है। ट्राइबल विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को आदिवासी संग्रहालय से जुड़ी तैयारियों की जिम्मेदारी मिली है।

Rajyotsav 2025 : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। हालांकि, बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों में यह स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा।

Rajyotsav 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को राज्योत्सव के लिए आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ से पुराना भावनात्मक जुड़ाव रहा है, और राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर उनकी उपस्थिति को ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here