ED की दबिश पर बोले बघेल – न टूटूंगा, न झुकूंगा, लड़ाई जारी रहेगी, देखें वीडियो…..

Parivesh
ED की दबिश पर बोले बघेल – न टूटूंगा, न झुकूंगा, लड़ाई जारी रहेगी, देखें वीडियो.....

रायपुर। ED की दबिश पर बोले बघेल : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। शराब घोटाले से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई। सुबह-सुबह पहुंचे 8 अधिकारियों की टीम ने निवास पर दस्तावेजी जांच शुरू की। इस खबर के फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ भूपेश बघेल के निवास के बाहर जुटने लगी।

इस बीच भूपेश बघेल का तीखा बयान सामने आया। उन्होंने कहा—”पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ईडी आई थी, आज मेरे बेटे का जन्मदिन है और आज फिर ईडी आ गई। इसका संदेश साफ है—मोदी-शाह मुझे और कांग्रेस को डराना चाहते हैं। लेकिन हम न डरेंगे, न झुकेंगे, और न ही टूटेंगे।”

भूपेश बघेल ने सरकार पर विपक्षी नेताओं को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए कहा—”आज विधानसभा में तमनार में पेड़ों की कटाई का मामला उठना था, लेकिन सत्ता के इशारे पर ईडी भेज दी गई। ये लोकतंत्र की हत्या है। एक तरफ बिहार में चुनाव आयोग वोटर लिस्ट से नाम काट रहा है, दूसरी तरफ केंद्रीय एजेंसियों से विपक्ष को दबाया जा रहा है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा—”ईडी पहले भी आई थी, उस वक्त 33 लाख रुपये मिलने की बात कही गई थी। अब फिर से छापा मारा गया है। लेकिन हम एजेंसी को पूरा सहयोग देंगे, क्योंकि हमें लोकतंत्र और न्यायपालिका पर भरोसा है।”भूपेश बघेल के इस रुख ने प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है, वहीं कांग्रेस इसे ‘तानाशाही का चेहरा’ बता रही है। आने वाले घंटों में यह कार्रवाई और बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *