Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : आखिर क्यों वक्फ बोर्ड ने 70 साल से रह...

Raipur News : आखिर क्यों वक्फ बोर्ड ने 70 साल से रह रहे 3 परिवारों को थमाया नोटिस…

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में रहने वाले तीन परिवारों को नोटिस जारी किया है। बोर्ड का दावा है कि ये परिवार दशकों से वक्फ की जमीन पर अवैध रूप से रह रहे हैं। यह नोटिस थमाए जाने से प्रभावित परिवारों में गहरी नाराजगी और भय का माहौल है।

Raipur News : नोटिस में 2 दिन में जवाब की मांग

Raipur News : वक्फ बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में इन परिवारों को निर्देश दिया गया है कि वे दो दिन के भीतर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर जवाब दें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE : Jabalpur : तिलहरी मेन रोड पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ATM को बम से उड़ाने की कोशिश, अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी

नोटिस से प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे पिछले 60 से 70 सालों से इस जमीन पर रह रहे हैं, और उनके पास जमीन की रजिस्ट्री के 1948 और 1965 के दस्तावेज़ भी मौजूद हैं।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वक्फ बोर्ड ने पिछले कई दशकों में कभी भी इस जमीन पर कब्जा होने का दावा नहीं किया, लेकिन अब अचानक दीपावली जैसे त्योहार के दौरान नोटिस देकर लोगों को भयभीत किया जा रहा है। लोगों ने इस पूरे मामले में जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

READ MORE : MP News : जबलपुर : तिलवारा के देउरी में मानवता शर्मसार, गुटखा खिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म; दोनों आरोपी गिरफ्तार

वहीं, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस पूरे मामले को सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा कि यह रूटीन कार्रवाई है और केवल तीन परिवारों को नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल, जिला प्रशासन पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि वह इस संवेदनशील मामले में क्या रुख अपनाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here