Indore Crime: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 19 वर्षीय छात्रा वैष्णवी सेन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के हृदय के पास किसी नुकीली वस्तु से वार किए जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने छात्रा के दोस्त अभिषेक को गिरफ्तार किया है। उस पर चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अभिषेक ने कथित तौर पर छात्रा को चाकू मारने की बात स्वीकार की है। हालांकि, मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद वैष्णवी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में छात्रा की मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई थीं। अब पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि घटना के बाद मौत की असली वजह छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश तो नहीं की गई।
बताया जा रहा है कि वैष्णवी और अभिषेक के बीच करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। पुलिस इस विवाद को भी जांच का हिस्सा बना रही है। मामले में मृतका की बहन कृष्णा और दोस्त निखिल से भी पूछताछ की जा रही है।
Indore Crime: एमआईजी थाना पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय वास्तव में क्या हुआ था और इसके बाद मौत को लेकर अलग-अलग कहानी सामने आने की वजह क्या थी।

