MP News : भोपाल में ‘I Love Mahakal’ कैंपेन की शुरुआत, जागृत हिंदू मंच ने लगाए पोस्टर

भोपाल: देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे ‘I Love Mohammad’ कैंपेन के बाद अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘I Love Mahakal’ कैंपेन की शुरुआत हो गई है।

शहर में चमेली बाबा की मज़ार के सामने स्थित मंदिर पर ‘I Love Mahakal’ के पोस्टर लगाए गए हैं। इस अभियान की शुरुआत जागृत हिंदू मंच ने की है।

Read News : Bhopal : पेपर लीक वीडियो पर राजनीति गरमाई, दिग्विजय के पोस्ट पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

बीजेपी प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने बताया कि जागृत हिंदू मंच के माध्यम से यह कैंपेन चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि यह किसी भी तरह से ‘I Love Mohammad’ कैंपेन के खिलाफ नहीं है। केसवानी ने कहा, “हमारे लिए तो 365 दिन त्योहार हैं। हमने गणेश चतुर्थी के अवसर पर भी ऐसे पोस्टर लगाए थे।”

इस कैंपेन का उद्देश्य धार्मिक भावनाओं और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया जा रहा है। भोपाल शहर में यह अभियान धार्मिक और सामाजिक चर्चाओं का विषय बन गया है।

Read News : CG News : आदर्श स्कूल मोवा में हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध का आरोप, पूर्व पार्षद ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप

  • दुर्गेश केसवानी, बीजेपी प्रवक्ता: “हमारे लिए तो 365 दिन त्योहार हैं। हमने गणेश चतुर्थी के अवसर पर भी ऐसे पोस्टर लगाए थे। यह किसी के खिलाफ नहीं है।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories