Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh इंदौर एमवाय चूहा कांड : जयस संगठन की अर्धनग्न रैली, कलेक्टर दफ्तर...

इंदौर एमवाय चूहा कांड : जयस संगठन की अर्धनग्न रैली, कलेक्टर दफ्तर पहुंचे….

इंदौर एमवाय चूहा कांड
इंदौर एमवाय चूहा कांड

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एमवाय अस्पताल में हुए चूहा कांड को लेकर जनजातीय युवा शक्ति संगठन (जयस) का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को संगठन के सैकड़ों लोग अस्पताल परिसर से अर्धनग्न रैली निकालकर रीगल चौराहे तक पहुंचे और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। बाद में प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच कर गए।

READ MORE : Railway Apprentice Recruitment 2025 : ईस्ट सेंट्रल रेलवे में बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई…

गौरतलब है कि बीते महीने एमवाय अस्पताल में चूहों ने दो नवजातों के अंग कुतर दिए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के उजागर होते ही प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था। परिजनों के सामने आने और जयस संगठन की मदद लेने के बाद मामला तूल पकड़ गया। शुरुआती जांच में कई डॉक्टरों पर कार्रवाई भी हुई थी, लेकिन संगठन की प्रमुख मांग—अस्पताल अधीक्षक और डीन पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर नौकरी से बर्खास्तगी—अब तक पूरी नहीं हुई है।

जयस ने 21 सितंबर से अस्पताल परिसर में धरना शुरू किया था। संगठन का आरोप है कि सरकार ने हाईकोर्ट में मामला लंबित होने का हवाला देकर अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस बीच जब अधिकारियों और कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत नहीं की, तो जयस ने रविवार को अर्धनग्न रैली निकालने का फैसला किया।

READ MORE : Filmfare में बड़ा मुकाबला लापता लेडीज की ये एक्ट्रेस देगी करीना-आलिया-विद्या को टक्कर…

अब संगठन का कहना है कि कलेक्टर से बातचीत के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी। फिलहाल प्रशासनिक चुप्पी और जयस का बढ़ता आक्रोश इस मामले को और गंभीर बना रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here