Railway Apprentice Recruitment 2025 : ईस्ट सेंट्रल रेलवे में बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई…

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 : रेलवे ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिसशिप के 1149 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 10वीं या 12वीं पास और ITI धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

READ MORE : Jewelery Import Ban : मोदी सरकार का बड़ा एलान, विदेशी चांदी की चकाचौंध खत्म, ज्वेलरी इंपोर्ट बैन….

कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। चयन प्रक्रिया 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।

READ MORE : WhatsApp को टक्कर देने आया Zoho का स्वदेशी Arattai ऐप, लॉन्च होते ही बना नंबर वन….

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • एससी/एसटी: 5 साल की छूट
  • ओबीसी: 3 साल की छूट
  • दिव्यांग: 10 साल की छूट

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹100
  • एससी/एसटी और दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.ecr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. ‘Apply’ लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  3. मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. आवेदन पत्र सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं। यदि आप भी इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो समय पर आवेदन जरूर करें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kondagaon News: 18 महीनों से साइकिल पर भारत भ्रमण कर रहा बिहार का युवा पहुंचा फरसगांव

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- जिले के फरसगांव...

Related Articles

Popular Categories