Thursday, October 1, 2026
Home International Attack on Kyiv : यूक्रेन पर रूस की भीषण एयरस्ट्राइक: 595 ड्रोन...

Attack on Kyiv : यूक्रेन पर रूस की भीषण एयरस्ट्राइक: 595 ड्रोन और 48 मिसाइलें दागी गईं, कई इमारतें खंडहर

कीव : रूस ने रविवार को यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया। यूक्रेन के अनुसार रूस ने 595 ड्रोन और 48 मिसाइलें दागीं, जिनमें से अधिकांश को यूक्रेनी एयर डिफेंस ने रोक लिया। इस हमले में कम से कम चार लोग मारे गए, जिनमें एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है, जबकि कई अन्य घायल हुए।

रिहायशी इलाकों और बुनियादी ढांचे को निशाना
रूस के हमले में कीव के रिहायशी इलाके, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ केयर सेंटर को निशाना बनाया गया। किंडरगार्टन की एक इमारत भी प्रभावित हुई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि राजधानी में 20 से अधिक जगहों पर नुकसान हुआ है और शहर के केंद्र में काला धुआं देखा गया।

Latest World News in Hindi, Breaking News (न्यूज़) from Worldयूक्रेनी प्रतिक्रिया और घायल हुए लोग
यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने 566 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया या जाम किया। ज़ापोरिज़िया, खमेलनित्सकी, सुमी, मायकोलाइव, चेर्निहाइव और ओडेसा समेत कई इलाकों को भी हमले में निशाना बनाया गया। ज़ापोरिज़िया के क्षेत्रीय प्रमुख के अनुसार घायल हुए 27 लोगों में तीन बच्चे शामिल हैं।

Read More : Railway Apprentice Recruitment 2025 : ईस्ट सेंट्रल रेलवे में बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई…

राष्ट्रपति जेलेंस्की की अपील
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा वीक के दौरान रूस की घिनौनी कार्रवाई करार दिया और अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की अपील की। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने भी कहा कि रूस के लिए आगे की कार्रवाई की लागत बढ़ाना जरूरी है।

Russia hits Ukraine with the largest air attack of the war so far : NPRअंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य और अमेरिका की डील
इस हमले के बाद पोलैंड और अन्य पड़ोसी देशों ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए। हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार और ड्रोन सप्लाई के लिए 90 अरब डॉलर का पैकेज मंजूर किया है, जिसका असर रूस के आक्रमण पर पड़ा। रूस ने हालांकि दावा किया कि उसके ड्रोन और विमानों ने पोलैंड को निशाना नहीं बनाया।

Read More : Filmfare में बड़ा मुकाबला लापता लेडीज की ये एक्ट्रेस देगी करीना-आलिया-विद्या को टक्कर…

रातभर का हमला और नुकसान
रातभर चलने वाले हमलों में इमारतें खंडहर में बदल गईं, खिड़कियां उड़ गईं और मलबा सड़कों पर बिखर गया। यूक्रेन के नागरिक भय और तनाव में रात भर आश्रय स्थल में सुरक्षित रहे, जबकि इमरजेंसी सर्विस कर्मियों ने मलबा हटाने के लिए काम किया।

Share The News
Previous articleRailway Apprentice Recruitment 2025 : ईस्ट सेंट्रल रेलवे में बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई…
Next articleLucknow : गोमतीनगर ओमेक्स बिल्डिंग से व्यक्ति ने लगाई नौवे फ्लोर से छलांग, गंभीर रूप से घायल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here