Jashpur Student Suicide : शैतान प्रिंसिपल के बैड टच से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी

Parivesh

Jashpur Student Suicide : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मिशनरी स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, छात्रा प्रिंसिपल द्वारा की गई छेड़छाड़ और बैड टच से परेशान थी।

Jashpur Student Suicide : पुलिस को घटनास्थल से छात्रा का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी आपबीती और प्रिंसिपल के खिलाफ आरोप लिखे हैं। बताया जा रहा है कि छात्रावास बिना उचित परमिशन के संचालित हो रहा था, जिसमें छात्रा रह रही थी।

READ MORE : CG NEWS : चालान के बदले घूस मांगने वाला प्रधान आरक्षक लाइन हाजिर, SP ने तुरंत की कार्रवाई….

इस मामले में ममले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को हिरासत में लिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सुसाइड के कारणों और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी का पता चल सकेगा।

छात्रा की आत्महत्या ने स्कूल और स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और यह मामला जिले में चिंता का विषय बन गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *