Vedanta Plant Blast Update : वेदांता प्लांट ब्लास्ट: मृतकों की संख्या 24, 9 घायल अब भी जिंदगी के लिए जूझ रहे

Sanjay Sahu

Vedanta Plant Blast Update : रायगढ़ में स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। गंभीर रूप से घायल झारखंड निवासी मनीष कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या 24 हो गई है।

फिलहाल जिले के विभिन्न अस्पतालों में 9 घायलों का इलाज जारी है। इनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है, वहीं परिजनों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

घायलों में से अधिकतर मरीज जिंदल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के बाहर परिजन अपने अपनों के स्वस्थ होने की उम्मीद में डटे हुए हैं।

इस हादसे ने कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। अब तक 35 मजदूर गंभीर रूप से झुलस चुके हैं, जिनमें से कई की मौत हो चुकी है। मृतकों में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के श्रमिक शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह हादसा 14 अप्रैल को प्लांट के बॉयलर-1 में ट्यूब फटने से हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि बॉयलर को भारी नुकसान पहुंचा।
प्रारंभिक जांच में तकनीकी खामियों और लापरवाही के संकेत सामने आए हैं। आशंका जताई जा रही है कि समस्याओं के बावजूद प्लांट का संचालन जारी रखा गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *