CG CRIME : शादी समारोह में हिंसा, लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला, पांच घायल

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पोना में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार रात हुई इस घटना में बारातियों पर हमला कर दिया गया, जिसमें पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG CRIME : जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल को खोखरा गांव से बारात पोना गांव स्थित पुरुषोत्तम यादव के घर पहुंची थी। शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही स्थानीय युवकों और बारातियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।

CG CRIME : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक एकजुट होकर बारातियों पर टूट पड़े और लाठी-डंडों, बेल्ट समेत अन्य चीजों से हमला किया। हमले में दूल्हे और उसके पिता को भी निशाना बनाया गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

CG CRIME : इस हमले में लोकेश यादव, मानमदर यादव, देवेंद्र यादव, अभिषेक साहू और देवराज वर्मा घायल हुए हैं। इनमें लोकेश यादव की आंख को गंभीर चोट आई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है।

CG CRIME : घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है और घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *