CG News : पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: चरचा में दो पक्षों की झड़प, 5 घायल, 2 गंभीर

Sanjay Sahu
CG News :

CG News : कोरिया : कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में देर रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना बाजार पारा में रात करीब 10 बजे हुई, जहां अचानक विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

CG News : बताया जा रहा है कि चरचा कॉलरी के बाजार पारा में चल रहे आपसी विवाद के बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि तलवार, धारदार हथियारों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला शुरू हो गया। इस झड़प में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

CG News : घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत चरचा के रीजनल अस्पताल और बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था, जो रविवार रात अचानक भड़क उठा और हिंसा में बदल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।

सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। थाना प्रभारी आनंद सोनी के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *