CG NEWS : चालान के बदले घूस मांगने वाला प्रधान आरक्षक लाइन हाजिर, SP ने तुरंत की कार्रवाई….

Parivesh
CG NEWS

CG NEWS : जांजगीर-चांपा। पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी को लेकर कठोर रुख अपनाते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने बिर्रा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को त्वरित प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। मामला एक महिला पीड़िता की शिकायत के बाद उजागर हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी आरक्षक अदालत में चालान पेश करने के नाम पर उससे पैसों की मांग कर रहा था।

CG NEWS : महिला की शिकायत से खुला मामला
पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उसके मारपीट प्रकरण में अदालत में चालान पेश करने के एवज में प्रधान आरक्षक बार-बार पैसे की मांग कर रहा था। जब महिला ने रिश्वत देने से मना किया, तो आरक्षक ने धमकी दी कि वह चालान को स्कूटनी में रोक देगा और अदालत में समय पर प्रस्तुत नहीं होने देगा, जिससे मामला अटक जाएगा।

READ MORE : CG Sir Update : रायपुर में SIR डिजिटाइजेशन अटका, 17 लाख से ज्यादा मतदाताओं का डाटा अब तक पेंडिंग…

SP का एक्शन : तुरंत लाइन हाजिर, जांच शुरू
शिकायत मिलते ही एसपी ने मामले को गंभीर माना और बिना देर किए प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिक जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस विभाग का संदेश— रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं
पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि किसी पीड़ित से पैसा मांगना या उसे दबाव में लेने जैसी हरकतें कतई सहन नहीं की जाएंगी। ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *