Bribing the police : चालान पेश करने के नाम पर पैसे मांगने वाला प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

0
104

Bribing the police : जांजगीर-चांपा | थाना बिर्रा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले के खिलाफ एक महिला पीड़िता से चालान पेश करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की है। पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत देने के बाद एसपी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।

पीड़िता से कहा— पैसे दो, नहीं तो चालान स्कूटनी में रोक दूंगा

पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, उसके मारपीट प्रकरण में अदालत में चालान पेश करने को लेकर प्रधान आरक्षक ने पैसे की मांग की।
जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरक्षक ने धमकी दी कि वह चालान को स्कूटनी में रोक देगा और न्यायालय तक नहीं पहुंचने देगा।पीड़िता से ही रिश्वत मांग रहा था हवलदार, सस्पेंड

Bribing the police : एसपी ने तुरंत की कार्रवाई

शिकायत को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से

  • प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को थाना बिर्रा से हटाकर लाइन हाजिर किया,

  • एवं उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश

पुलिस विभाग ने कहा है कि
“रिश्वतखोरी, दबाव या शोषण की किसी भी कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
साथ ही पीड़ितों को निडर होकर शिकायत करने की अपील की गई है।

Share The News
Previous articleCancer free : बेमेतरा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित
Next articleCG NEWS : चालान के बदले घूस मांगने वाला प्रधान आरक्षक लाइन हाजिर, SP ने तुरंत की कार्रवाई….
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here