Cancer free : बेमेतरा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित

VIKASH KHALKHO

Cancer free : जीतू गुप्ता/बेमेतरा| स्वास्थ्य विभाग, जिला बेमेतरा द्वारा निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर रणबीर शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहडेलकर के निर्देश तथा सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
शिविर का आयोजन बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर एवं जिला स्वास्थ्य समिति बेमेतरा के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय, MCH बिल्डिंग में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया।

Read More : Jabalpur News : देवी-देवताओं का अपमान करने वाली किताबों पर FIR, सम्मेलन में मचा बवाल….

35 मरीजों की हुई जांच

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 35 मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 21 पुरुष और 14 महिलाएँ शामिल थीं। शिविर में विभिन्न प्रकार के संभावित कैंसर लक्षण वाले एवं अंडर ट्रीटमेंट मरीजों की जांच की गई।

  • पेप स्मीयर के 2 सैंपल
  • मैमोग्राफी का 1 सैंपल
    जांच हेतु भेजे गए।

Read More : Jabalpur News : देवी-देवताओं का अपमान करने वाली किताबों पर FIR, सम्मेलन में मचा बवाल….

Cancer free : विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया मार्गदर्शन

बाल्को मेडिकल सेंटर से आए प्रसिद्ध कैंसर सर्जन
डॉ. दिवाकर पाण्डेय (सीनियर कंसल्टेंट एवं चीफ, डिपार्टमेंट ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी)
साथ ही आरएमओ डॉ. हेमलता, कैंसर नेविगेटर इंद्र कुमार साहू एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।

डॉ. लोकेश साहू रहे उपस्थित

सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू स्वयं शिविर में उपस्थित रहे और संभावित कैंसर मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना व मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “कैंसर से घबराने की जरूरत नहीं है, समय पर जांच और उपचार से यह पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।”
उन्होंने सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

Cancer free : सफल आयोजन

शिविर के सफल संचालन में अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ. स्वाति यदु एवं पूरे सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में आए सभी लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *