Jashpur News: जशपुर जिला अस्पताल में ड्रेसर रिश्वत लेते पकड़ा गया, वीडियो वायरल होने पर निलंबन

Sanjay Sahu
Jashpur News

Jashpur News: जशपुर : जशपुर जिले के जिला अस्पताल में पदस्थ एक ड्रेसर, किशोर कुमार चौहान, का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वह 5 हजार रुपये लेते और गिनते दिखाई दे रहा है, साथ ही 2 हजार रुपये और देने की बात भी कर रहा है। यह रकम एक सरकारी कर्मचारी के इलाज के बाद मेडिकल रिम्बर्समेंट पास कराने के बदले मांगी गई थी। वीडियो सामने आने के बाद संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

Jashpur News: बताया जा रहा है कि आवेदक ने इलाज में लगभग 45 हजार रुपये खर्च किए थे और रिम्बर्समेंट के लिए आवेदन किया था। वीडियो में IVF से जुड़े खर्च पर भी बातचीत होती सुनाई देती है। ड्रेसर यह भी कहता नजर आ रहा है कि यदि वह चाहता तो बिल को रायपुर भेज देता, जहां से वह पास नहीं होता, क्योंकि IVF खर्च का भुगतान नहीं किया जाता।

Jashpur News: यह मामला 9 अप्रैल को सामने आया, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और इसे अनुचित आचरण माना। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अनुसार निलंबन किया गया।

Jashpur News: निलंबन अवधि के दौरान किशोर कुमार चौहान का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव तय किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Jashpur News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर है और इस तरह की अवैध वसूली से विभाग की छवि खराब होती है। उन्होंने बताया कि आगे विभागीय जांच भी कराई जाएगी और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *