CG NEWS : रायपुर में बेलगाम ई-रिक्शा का तांडव, महिला को कुचलकर भागा चालक, 18 टांके लगे

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में एक स्कूटी सवार युवक भी इसकी चपेट में आकर चोटिल हो गया। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

CG NEWS : यह घटना 5 अप्रैल की शाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स के सामने हुई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़िता पूर्णिमा के अनुसार, वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।

CG NEWS : टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने उनके सिर में 18 टांके लगाए हैं। पीठ में अंदरूनी चोट के कारण खून के थक्के जम गए हैं और चेहरे पर भी चोटें आई हैं। उसी दौरान वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार युवक भी ई-रिक्शा की चपेट में आ गया, जिससे वह भी घायल हो गया।

CG NEWS : मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है।

CG NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले महिला और फिर स्कूटी सवार को टक्कर मारी, और इसके बाद बिना रुके मौके से भाग गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CG NEWS : सूचना मिलने पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक और वाहन की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ लापरवाही व गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *