Cg news : जमीन सौदे में धोखाधड़ी का आरोप, खरीदार ने टैगोर इंस्टीट्यूट के संस्थापक के खिलाफ की शिकायत

Cg news : बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में जमीन के एक सौदे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। खरीदार मनोज सिंह ठाकुर ने टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, सकरी के संस्थापक सुकांत विश्वकर्मा पर लाखों रुपये लेने के बाद भी पूरी जमीन का पंजीयन न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मनोज ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है।

Cg news : शिकायतकर्ता के अनुसार, 52 डिसमिल जमीन का सौदा 55 लाख रुपये में तय हुआ था और नोटरी इकरारनामा होने के बाद उन्होंने 53 लाख 24 हजार रुपये आरटीजीएस, चेक और नगद के माध्यम से अदा कर दिए। आरोप है कि भुगतान के बावजूद सुकांत विश्वकर्मा ने सिर्फ 28 डिसमिल जमीन का ही पंजीयन कर दिया और शेष 24 डिसमिल का रजिस्ट्री लगातार टालते रहे।

Cg news : मनोज का यह भी कहना है कि विक्रेता जमीन के बचे हुए हिस्से को अधिक कीमत पर किसी अन्य व्यक्ति मोहम्मद आदिल और एक रियल एस्टेट कंपनी के साथ बेचने की कोशिश कर रहा है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मनोज सिंह ठाकुर ने एसएसपी से मांग की है कि पूरे मामले की जांच की जाए और सुकांत विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories