छत्तीसगढ़ पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब…..

Parivesh

रायपुर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक संदीप साहू, NSUI के राष्ट्रीय महासचिव हनी बग्गा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज पांडेय, और बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने दौरे के दौरान चिब गिरौधपुरी में बाबा गुरु घासीदास मंदिर के दर्शन करेंगे, जिसके बाद वे संगठन के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बिलाईगढ़ ज़िले में आयोजित ‘धन्यवाद राहुल गांधी’ कार्यक्रम में वे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जो जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस के रुख और राहुल गांधी की पहल को समर्थन देने हेतु आयोजित किया गया है।

इसके बाद वे महासमुंद ज़िले में पहुंचकर “युवा आक्रोश मशाल रैली” में हिस्सा लेंगे। यह रैली हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के विरोध और युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए आयोजित की गई है।

कार्यक्रमों की श्रृंखला के बाद उदयभानु चिब आज ही शाम को नियमित विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *