MP Breaking : आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक…

Parivesh

भोपाल। MP Breaking :  मध्यप्रदेश की मोहन सरकार आज दोपहर 12:30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक करने जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है। सबसे अहम मुद्दा पचमढ़ी शहर को अभयारण्य क्षेत्र से बाहर करने से जुड़ा है।

कैबिनेट बैठक में पचमढ़ी की करीब 450 हेक्टेयर जमीन को ‘नजूल’ घोषित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिससे वहां की भूमि को अब खरीदा और बेचा जा सकेगा। इस कदम से पचमढ़ी भूमि विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को जमीन का स्वामित्व मिल जाएगा और क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में यह एक बड़ा बदलाव होगा।

सरकार सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के मद्देनज़र इस प्रस्ताव को आगे बढ़ा रही है। प्रस्ताव पारित होने के बाद पचमढ़ी अभयारण्य का नोटिफिकेशन भी नए सिरे से जारी किया जाएगा।

बैठक में नए जिलों में खाद्य विभाग के दफ्तर खोलने, साथ ही सहायक आपूर्ति अधिकारियों और लिपिकों के लिए नए पदों के सृजन पर भी मुहर लग सकती है। सरकार का मकसद प्रशासनिक संरचना को मजबूत करना और बुनियादी सेवाओं की पहुंच को और व्यापक बनाना है।

कैबिनेट की यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से खास मानी जा रही है, क्योंकि इससे प्रदेश में विकास की दिशा और जमीन नीति दोनों में बदलाव का संकेत मिल सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *