Bhopal News : बैरागढ़ में महिला शराब माफिया का भंडाफोड़, घर के स्टोर रूम से बना रखा था गोदाम

0
171

भोपाल। बैरागढ़ क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। महिला हिमांशी किसवानी के घर पर दबिश देने पर स्टोर रूम से 68 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं।

जानकारी के अनुसार, महिला लंबे समय से दुकानों से सस्ती शराब खरीदकर अपने घर पर स्टॉक करती थी और फिर उसे महंगे दामों पर बेचती थी। इस पूरे नेटवर्क का संचालन वह घर से ही कर रही थी।

Read News : Odisha News : दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी के कपड़े फाड़कर शहर में घुमाया; दूसरे से सिंदूर भरवाया

आबकारी टीम ने छापेमारी के दौरान हिमांशी किसवानी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में 21 से ज्यादा अफसर शामिल थे।

Read News : CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: रायपुर में आकाशीय बिजली पुलिसकर्मी के बेटे की मौत, एयरपोर्ट का सिस्टम फेल, कई जिलों में अलर्ट

हालांकि गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद भी अधिकारियों को अब तक यह सुराग नहीं मिल पाया है कि महिला को इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से सप्लाई की जाती थी। फिलहाल विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here