Saturday, August 15, 2026
Home Crime मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी का खुलासा! 21 साल का युवक...

मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी का खुलासा! 21 साल का युवक गिरफ्तार, iPhone–iPad समेत सामान बरामद…

0
64

burhanpur-mobile-shop-chori-case-2026: बुरहानपुर के थाना लालबाग क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल शॉप में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख 20 हजार रुपये कीमत का चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। पूरी चोरी की कुल कीमत लगभग 3 लाख 53 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी मयंक धर्मशी की सिंधी बस्ती क्षेत्र में स्थित एप्पल प्लेनेट मोबाइल शॉप में 16 और 17 अप्रैल की रात चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से महंगे iPhone, iPad, लैपटॉप एक्सेसरीज, चार्जर, पावर बैंक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया।

burhanpur-mobile-shop-chori-case-2026:सुबह दुकान के ताले टूटे मिलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद थाना लालबाग में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी किशन बारेला, निवासी चिडियापानी पिपरी (थाना शाहपुर) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

burhanpur-mobile-shop-chori-case-2026:आरोपी ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई की मोटरसाइकिल से आकर आरी और सब्बल की मदद से शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो एप्पल मोबाइल, दो एप्पल टैबलेट, ओप्पो मोबाइल, चार्जर, ईयरफोन, पावर बैंक, लैपटॉप बैग और मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए हैं। बाकी सामान की तलाश जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here