Indore Municipal Corporation Protest: ‘मित्रासुर’ का पुतला दहन कर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, रीगल चौराहे पर गरमाई इंदौर की सियासत

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore Municipal Corporation Protest: देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम के कामकाज, कथित भ्रष्टाचार, पेयजल संकट और अन्य गंभीर जनसमस्याओं को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शहर के रीगल चौराहे पर नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सोनिला मिमरोट भाटिया के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस पार्षद दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान निगम प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए 10 मुख वाले ‘मित्रासुर’ का पुतला दहन किया गया।

Read More : Kitchen Hacks: गैस बर्नर पर जम गई है चिकनाई और कालापन? घर पर ऐसे करें सफाई, बरतें ये सावधानियां

इन गंभीर मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शहर में भागीरथपुरा कांड, फर्जी नामांतरण घोटाला, बेलेश्वर बावड़ी हादसा, सड़कों पर गड्ढों की समस्या, लचर यातायात, गंभीर जल संकट, कथित फर्जी बिल घोटाला, विकास कार्यों में भेदभाव, अवैध होर्डिंग और सफाईकर्मियों को झूठे आश्वासन देने जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता त्रस्त हो चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि नगर निगम प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह होना ही होगा। भागीरथपुरा कांड के दोषियों को उपकृत किए जाने और शहर की बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज करने के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान जब कुछ ही कांग्रेस पार्षदों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया गया, तो उन्होंने आत्मविश्वास से जवाब देते हुए कहा कि “मेरे साथ सब हैं।” इस उग्र प्रदर्शन के बाद इंदौर के राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *