Odisha News : दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी के कपड़े फाड़कर शहर में घुमाया; दूसरे से सिंदूर भरवाया

Sanjay Sahu
Odisha News

Odisha News : ओडिशा के पुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक लेक्चरर ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। इस शख्स ने न केवल उन पर हथौड़े से हमला किया, बल्कि उन्हें अर्धनग्न अवस्था में शहर की सड़कों पर भी घुमाया।

Odisha News : एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को हुई इस घटना में लेक्चरर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर यह हैवानियत की। पीड़ित महिला, जो खुद एक शिक्षिका है, काफी समय से घरेलू हिंसा के कारण अपने पति से अलग रह रही थी। वह अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ पुरी में एक किराये के घर में रह रही थी।

Odisha News : अचानक, आरोपी लेक्चरर अपने दोस्त के साथ महिला के घर पहुंचा और दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, आरोपी ने दोनों के कपड़े फाड़ दिए। उसने महिला को बालों से घसीटते हुए सड़कों पर घुमाया और अपमानित किया। वायरल हुए वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि आरोपी ने दोनों को माला पहनाई और यहाँ तक कि दूसरे शख्स से महिला की मांग में सिंदूर भी भरवाया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। इस घटना की आगे की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *