Bihar Elections 2025 : चुनाव का रिजल्ट 2 दिन बाद, लेकिन मोकामा में पहले ही अनंत सिंह की ‘जीत की दावत’ तय! रसगुल्ले भी तैयार, ढोल भी तैयार…

Rahul Goshwami
anant singh

पटना : जहां बिहार में आगामी 14 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं, पर मोकामा में तो माहौल को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां EVM पहले ही खुल चुकी है। दरअसल जेडीयू उम्मीदवार और मशहूर बाहुबली नेता अनंत सिंह उर्फ दादा के समर्थकों ने पहले से ही “विजय भोज” की तैयारी शुरू कर दी है। ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, टेंट लग रहे हैं, और पंडालों में बर्तन चमक रहे हैं — जैसे बस “विजय पताका” फहराना बाकी हो।

खाने-पीने का जबरदस्त इंतज़ाम
वहीं मोकामा में वोट से ज्यादा चर्चा इस वक्त भोज की थाली की है।समर्थकों ने 50 हज़ार लोगों के लिए खाना पकाने की तैयारी कर ली है। दो लाख रसगुल्ले, 1 0 हज़ार लीटर दूध, और मिठाई के पहाड़ तैयार हैं। ऐसा लग रहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में अब वोट से ज्यादा “लड्डू” गिनने की बारी है। यहां अनंत सिंह के सरकारी आवास सहित कई जगह पंडाल सज चुके हैं, और कुछ में तो बर्तन पहले से चढ़ चुके हैं — बस रिजल्ट का ऐलान हो और दाल में तड़का लगे!

“दादा की जीत 200 प्रतिशत पक्की है” — समर्थकों का दावा
इस बाबत अनंत सिंह के समर्थक कहते हैं, “हमको रिजल्ट से क्या लेना-देना? जीत तो पहले से पक्की है।” वहीं, स्थानीय प्रशासन अब सिर पकड़कर सोच रहा है कि अगर रिजल्ट कुछ और निकला, तो क्या इस सारे दूध से ‘राजनीतिक छाछ’ बनानी पड़ेगी?
हालांकि सुरक्षा इंतज़ाम कड़े हैं, ताकि किसी भी स्थिति में इस “भोज” का तड़का किसी और दिशा में न लग जाए।

चुनाव से ज्यादा चर्चा भोज की
जानकारी दें कि, मोकामा सीट पर पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को हुआ था।अब जबकि रिजल्ट 14 को आने हैं, लोग वोट की गणना से ज्यादा यह जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं कि “दादा के भोज में रसगुल्ले कितने बड़े हैं?”

नतीजे चाहे कुछ भी हों, भोज तो पक्का है
अनंत सिंह के सरकारी आवास पर आगामी 14 नवंबर को 1 लाख लोगों के आने का अनुमान है। अब भले ही रिजल्ट कुछ भी कहे, मगर मोकामा में जश्न का मन बन चुका है — क्योंकि बिहार में राजनीति सिर्फ मतगणना से नहीं, भोजन से भी तय होती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *