Kurud News : दीपक साहू/धमतरी : कुरूद शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस या कानून का खौफ बिल्कुल नहीं रह गया है। बीती रात हुई घटना ने पूरे शहर को सकते में डाल दिया। एसडीओपी दफ्तर से थोड़ी ही दूरी पर चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल घटना रात के क़रीब 2 बजे की बताई जा रही है। मेडिकल स्टोर, अमित प्रोविजन स्टोर और हार्डवेयर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया।
Kurud News : सीसीटीवी फुटेज में साफ नज़र आ रहा है कि चार नक़ाबपोश युवक बड़ी सहजता से दुकानों के शटर तोड़ते हैं, अंदर दाख़िल होते हैं और कुछ ही मिनटों में हज़ारों रुपए का सामान लेकर फरार हो जाते हैं। वही स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद ग़ुस्सा और खौफ दोनों देखा जा रहा है।
Kurud News : लोग कह रहे हैं कि जब एसडीओपी दफ्तर के आसपास ही चोरी हो रही है, तो आम जनता कितनी महफ़ूज़ है, यह बड़ा सवाल है। व्यापारियों ने पुलिस से मांग की है कि रात गश्त को मज़बूत किया जाए और इन चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज़ी से जारी है, और बहुत जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।










