Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9...

CG NEWS : बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण, रायपुर मेकाहारा में भर्ती

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की तबीयत बिगड़ गई है। इन मरीजों को इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल लाया गया, जिनमें से 8 मरीजों की आंखों में संक्रमण पाया गया है।

CG NEWS : मेकाहारा अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर संतोष सोनकर ने बताया कि कुछ मरीजों की आंखों में सूजन है और कुछ में पस जमा हो गया है। सभी मरीजों का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल संक्रमण को कम करने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं सहित अन्य उपचार चलाया जा रहा है।

CG NEWS : बस्तर में यह पहला मामला नहीं है। सालभर पहले दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 13 मरीजों की आंखों में संक्रमण फैल गया था, जिससे कई मरीजों की दृष्टि प्रभावित हुई थी। उस घटना के बाद मरीजों को रायपुर में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। उस समय तीन लोगों को सस्पेंड भी किया गया था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here