सीएम साय ने की केले और पपीते की सफल खेती की सराहना……

Parivesh

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के किसान अब परंपरागत खेती से आगे बढ़कर उन्नत और लाभकारी कृषि की दिशा में मजबूत कदम उठा रहे हैं। इसका उदाहरण देखने को मिला बेमेतरा जिले के सहसपुर गांव में, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज औचक निरीक्षण के दौरान प्रगतिशील किसान रोहित साहू के केला-पपीता के खेतों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने खेतों में खड़े होकर खुद फसल की स्थिति देखी और साहू की मेहनत की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि साहू की खेती प्रदेश के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणा है, जो परंपरा से हटकर मुनाफे की नई राह बना रहे हैं।

रोहित साहू पिछले 9 वर्षों से केले और पपीते की खेती कर रहे हैं। वे 5 एकड़ में केले और साढ़े तीन एकड़ में पपीते की फसल ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि केले से प्रति एकड़ डेढ़ लाख और पपीते से करीब एक लाख रुपये का मुनाफा होता है। इसके साथ ही वे 15-20 स्थानीय लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी बहुफसली खेती के लिए अनुकूल है और किसानों को धान के साथ-साथ दूसरी नकदी फसलों को भी अपनाना चाहिए, ताकि उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *