Nirmal Baba Arrested : ढोंगी बाबा गिरफ्तार, इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

Sanjay Sahu
Nirmal Baba Arrested

Nirmal Baba Arrested : जांजगीर-चांपा जिले में एक ढोंगी बाबा की करतूत सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद को चमत्कारी बताकर लोगों को झांसा देता था और इलाज के नाम पर महिलाओं का शोषण करता था।

Nirmal Baba Arrested : पीड़िता ने 11 अप्रैल को पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए आया था और लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। इसी दौरान वह अपनी सहेली के साथ उससे मिली, जहां आरोपी ने हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिलाया और मोबाइल नंबर ले लिया।

Nirmal Baba Arrested:बाद में आरोपी ने उसे बाजार में बुलाया और प्रसाद देकर अपने साथ चलने के लिए बहलाया। पीड़िता उसके झांसे में आकर पहले बिलासपुर और फिर मध्य प्रदेश के मैहर तक चली गई, जहां होटल में ठहरने के दौरान आरोपी ने इलाज के बहाने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया।

Nirmal Baba Arrested:घटना के बाद भी आरोपी ने पीड़िता को फोन कर परेशान करना जारी रखा। जब पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो उसने सोशल मीडिया पर उसकी फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए।

Nirmal Baba Arrested: शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में हिमाचल प्रदेश पहुंची। धर्मशाला में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *