Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: कोकोड़ाजुगानार में पंचायत स्तरीय प्रो-कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ...

CG NEWS: कोकोड़ाजुगानार में पंचायत स्तरीय प्रो-कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव :- विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकोड़ाजुगानार में युवा संगठन द्वारा पंचायत स्तरीय प्रो-कबड्डी व बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका समापन शुक्रवार की रात किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में फाइनल मैच झाटीबन और अरंडी के मध्य हुआ जिसमें झाटी बन की टीम विजयी हुई। झाटी बन टीम को प्रथम पुरुस्कार 12000 हजार रुपये और उपविजेता टीम अरंडी को 6000 हजार रुपए दिया गया। वही महिला वर्ग में फाइनल मैच सोड़मा और मुल्ले के मध्य हुआ जिसमें सोड़मा की टीम विजयी हुई। विजेता टीम सोड़मा को प्रथम पुरस्कार 4000 हजार और उपविजेता टीम मुल्ले को 2000 हजार दिया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच सिरसीकलार और छिंदलीबेड़ा के मध्य खेला गया। जिसमें सिरसी कलार की टीम विजयी हुई । विजेता टीम सिरसीकललार को 5000 और उपविजेता टीम छिंदलीबेड़ा को 3000 दिया गया।

CG NEWS: इस प्रतियोगिता के समापन के दौरान जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग ने संबोधित करते हुए कहा की आज कबड्डी सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह भारत की संस्कृति का एक हिस्सा है। जो हमें शारीरिक फिटनेस, मानसिक चुस्ती और सबसे बढ़कर टीम वर्क का पाठ सिखाता है। खेल युवा जीवन को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से बेहतर बनाता है, जिससे आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है।

CG NEWS: खेल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और मानसिक स्वास्थ्य के लिए तनाव कम करते हैं। वहीं टीम वर्क और मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा से सामाजिक कौशल बढ़ते हैं। प्रो कबड्डी ने कबड्डी को छोटे गांवों और गलियों से निकालकर लोगों के घरों तक पहुंचाया है। यह खेल अब भारत का एक बड़ा स्पोर्ट्स ब्रांड बन गया है और यह युवाओं को प्रेरित कर रहा है। यह खेल शारीरिक और मानसिक शक्ति का अद्भुत संगम है। जहां खिलाड़ियों को त्वरित निर्णय लेने पड़ते हैं और आपसी तालमेल बिठाना होता है।

 

CG NEWS: प्रतियोगिता के समापन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हीरा सिंह नेताम, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत देवचंद मतलाम, जिला पंचायत सदस्य कपिलकांत नाग, ग्राम कोकोड़ाजुगानार सरपंच सुश्री बसंती नाग, उपसरपंच श्रीमती राज बाई नाग, सोमनाथ पोटाई, बुधसन मरापी, लच्छीराम नाग सहित गांव युवा संगठन के लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here