CG NEWS : संस्था YUVA की अनोखी पहल: फ्री कोचिंग से युवाओं को मिल रहा सुनहरा भविष्य, भर रहे सफलता की उड़ान

CG NEWS : रायपुर: संस्था YUVA ने अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाते हुए यह साबित कर दिया कि अगर नीयत मजबूत हो, तो संसाधनों की कमी भी बड़ी बाधा नहीं बन सकती। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, वहीं संस्था के संचालक एम. राजिव और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

CG NEWS : संस्था YUVA बीते 25 वर्षों से बिना किसी सरकारी या कॉर्पोरेट अनुदान के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दे रही है। संस्था का लक्ष्य केवल युवाओं को अधिकारी बनाना नहीं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और वैचारिक दृढ़ता भी विकसित करना है।

CG NEWS : संस्था की प्रमुख गतिविधियाँ

1. *करियर मार्गदर्शन: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें, पत्रिकाएं और अन्य शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना।
2. *विकासात्मक कार्यक्रम: वाद-विवाद, परिचर्चा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं, साक्षात्कार प्रशिक्षण।
3. सामाजिक जागरूकता: वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, नारी सशक्तिकरण, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए कार्यक्रम।
4. शैक्षिक गतिविधियां: स्कूल और कॉलेजों में करियर सेमिनार, शैक्षिक भ्रमण और सामाजिक विषयों पर कार्यक्रम।

CG NEWS : संस्था की यात्रा और चुनौतियां

CG NEWS : राजिव ने बताया कि YUVA की शुरुआत घर के एक छोटे से कमरे से हुई थी। बाद में स्कूल के एक कक्ष में कुछ घंटे संचालन हुआ, लेकिन आज संस्था एक किराए के निजी भवन में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक चल रही है। जहां छात्रों की संख्या और परीक्षाओं की विविधता को देखते हुए संचालन में कई खर्च शामिल हैं—किराया, बिजली-पानी का बिल, कर्मचारियों का वेतन और अध्ययन सामग्री।

CG NEWS : संस्था आज भी पूरी तरह समाज के सहयोग पर निर्भर है और अब तक कोई शासकीय सहायता नहीं ली गई है। YUVA का मानना है कि समाज का छोटा योगदान भी किसी जरूरतमंद छात्र की पूरी जिंदगी बदल सकता है।

CG NEWS : संस्था ने अब तक सुदूर क्षेत्रों जैसे बस्तर और सरगुजा से आए छात्रों को प्रशिक्षित कर राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारी पद तक पहुंचाया है। YUVA अपने जैसे छात्रों के लिए सिर्फ एक अवसर की तलाश कर रहा है—एक उम्मीद, एक सहयोग, जो उनके भविष्य को नई दिशा दे सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories