CG NEWS : ACB ने रिश्वतखोर दो बाबुओं को 30 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा, CMHO दफ्तर में खलबली

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बालोद में दो सरकारी बाबुओं को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों सहायक ग्रेड-2 के पद पर तैनात हैं और उन्होंने एक वाहन चालक से कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जैसे ही वाहन चालक रिश्वत देने पहुंचा, ACB की टीम ने दोनों को 30 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

READ MORE: DIG Arrested : पूर्व DGP के बेटे और पूर्व MLA के भाई DIG भुल्लर रिश्वतकांड में गिरफ्तार, जानिए कितना असरदार है उनका परिवार

CG NEWS : मुकदमा प्रार्थी मुकेश कुमार यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, बालोद में वाहन चालक के पद पर काम करते हैं। उन्हें डिमोशन कर चौकीदार के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर भेजा गया था, लेकिन उन्होंने उच्च न्यायालय बिलासपुर से स्टे लेकर पुनः वाहन चालक के पद पर बहाल होने की प्रक्रिया शुरू की।

CG NEWS : इस दौरान युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर ने पुनर्नियुक्ति के लिए सर्विस बुक सत्यापन के बहाने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी, जिसमें से 20 हजार रुपये एडवांस में ले लिए थे। प्रार्थी ने रिश्वत देने से इनकार कर ACB की मदद से दोनों को रंगे हाथों पकड़वाया। अभियुक्तों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *