HomeMadhya Pradeshpanna news : पन्ना में काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, ऑन-ड्यूटी...

panna news : पन्ना में काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, ऑन-ड्यूटी आरक्षक को मारी जोरदार टक्कर, खून से लथपथ जवान जिला अस्पताल रेफर!

Date:

Related stories

panna news : पन्ना/शुभम् रिछारिया : ​पन्ना जिले की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 39 का है, जहा पर्यावरण बैरियर’ के पास एक बेलगाम स्विफ्ट डिजायर (MP15 CB 7242) ने शासकीय कार्य से लौट रहे पुलिस आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

panna news : ​बताया जा रहा है कि मझगवां चौकी में पदस्थ आरक्षक सुम्मेर सिंह (32 वर्ष), जो पन्ना से सरकारी काम निपटाकर वापस अपनी चौकी जा रहे थे। तभी पर्यावरण बैरियर के पास तेज रफ्तार कार ने आरक्षक की बाइक को सीधी टक्कर मारी। टक्कर के बाद आरक्षक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इंसानियत दिखाते हुए घायल आरक्षक को संभाला और तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचाया।

 

panna news : घटना के बाद आरोपी ड्राइवर कार लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया। ​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। वाहन नंबर MP15 CB 7242 के आधार पर जिले भर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल घायल आरक्षक सुम्मेर सिंह का इलाज जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here