CG Crime: “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 लीटर से ज्यादा अवैध महुआ शराब जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu

गौरी शंकर गुप्ता \रायगढ़ :रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध महुआ शराब के कारोबार में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 52 लीटर से अधिक अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण, बिक्री की नकदी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

CG Crime:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में छाल थाना, पूंजीपथरा थाना और जोबी चौकी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।

खेत में चल रही थी शराब भट्ठी, दो सगे भाई गिरफ्तार

CG Crime:जोबी चौकी पुलिस ने मिनगादादर खार इलाके में छापा मारकर खेत में चल रही अवैध महुआ शराब भट्ठी का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया।

CG Crime:पुलिस के मुताबिक, आरोपी खेत में महुआ पेड़ के नीचे भट्ठी लगाकर शराब तैयार कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान राजेश्वर कुमार मझवार के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई। वहीं उसके भाई रतियाराम मझवार के पास से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और अन्य उपकरण जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

READ MORE: CG ACB NEWS: “40 हजार दो, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई…” रिश्वत लेते ढाबे में पकड़ा गया ASI, ACB ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

मोटरसाइकिल से हो रही थी शराब तस्करी

CG Crime:पूंजीपथरा थाना पुलिस ने स्केनिया फैक्ट्री के पीछे घेराबंदी कर एक आरोपी को मोटरसाइकिल में अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी रवि उरांव के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

CG Crime:पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पैशन मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

मटन दुकान ले जाते पकड़ा गया आरोपी

CG Crime:छाल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बाजारपारा क्षेत्र की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आसिफ खान को पकड़ लिया।

READ MORE: CG Crime: दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर मांग रहा था 40 हजार, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CG Crime:तलाशी के दौरान उसके पास से 7 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी का सख्त संदेश

CG Crime:एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने साफ कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *