HomeCrimeCG ACB NEWS: “40 हजार दो, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई…” रिश्वत...

CG ACB NEWS: “40 हजार दो, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई…” रिश्वत लेते ढाबे में पकड़ा गया ASI, ACB ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

Date:

Related stories

CG ACB NEWS: सक्ती : सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने ढाबे में दबोच लिया। आरोपी पुलिसकर्मी एक मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के बदले पैसे मांग रहा था।

CG ACB NEWS:जानकारी के अनुसार, ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने ACB बिलासपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव की एक महिला ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट थाना चंद्रपुर में दर्ज कराई थी। इसी मामले में राहत देने और सख्त कार्रवाई से बचाने के लिए ASI एस.एन. मिश्रा लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।

CG ACB NEWS:पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ASI ने मामले को “मैनेज” करने के नाम पर कुल 40 हजार रुपए मांगे थे। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई।

READ MORE: CG ACB NEWS: जुर्माना कम कराने के बदले मांगी घूस, ACB ने 15 हजार रुपए लेते बाबू को रंगे हाथ पकड़ा

CG ACB NEWS:जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपए की पहली किश्त ले चुका था, जबकि बाकी 20 हजार रुपए लेना बाकी था। इसके बाद एसीबी टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप प्लान तैयार किया।

CG ACB NEWS:शनिवार को तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी ASI को चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा बुलाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से बाकी 20 हजार रुपए लिए, पहले से नजर बनाए बैठी एसीबी बिलासपुर की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

CG ACB NEWS:एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ASI के खिलाफ पहले भी रिश्वतखोरी की शिकायतें मिलती रही थीं। बताया जा रहा है कि मुखबिरों के जरिए एसीबी को लंबे समय से उसकी अवैध वसूली की जानकारी मिल रही थी।

READ MORE: Raipur IPL Match : “ये सिर्फ मैच नहीं, करोड़ों फैंस की फीलिंग है…” 10 साल बाद रायपुर में IPL का महासंग्राम आज, विराट-रोहित को देखने उमड़ा जनसैलाब

CG ACB NEWS:फिलहाल आरोपी ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here