Saturday, June 6, 2026
36.8 C
Raipur

सत्ता संभालते ही एक्शन में विजय! 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा पर लिया बड़ा फैसला

Tamil Nadu CM Vijay Free Electricity : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही जनता से किए गए चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए।

200 यूनिट फ्री बिजली योजना लागू करने की शुरुआत

मुख्यमंत्री विजय ने अपने कार्यकाल की शुरुआत आम लोगों को राहत देने वाले फैसले से की। उन्होंने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना को मंजूरी दी। इसे उनकी सरकार का पहला बड़ा जनहित फैसला माना जा रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनेगा स्पेशल फोर्स

विजय सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल के गठन से जुड़ी फाइल पर भी हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी।

राज्य की आर्थिक स्थिति पर आएगा White Paper

अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता के साथ काम करेगी। उन्होंने तमिलनाडु की आर्थिक स्थिति पर White Paper जारी करने का संकेत दिया।

उन्होंने पिछली DMK सरकार पर राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज छोड़ने का आरोप लगाया। विजय ने कहा कि जनता को वास्तविक आर्थिक स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

 “मैं किसी शाही परिवार से नहीं हूं”

मुख्यमंत्री विजय ने भावुक अंदाज में कहा कि वे किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते। उन्होंने खुद को एक गरीब असिस्टेंट डायरेक्टर का बेटा बताते हुए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें अपनाया और मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया, इसलिए वे जनता से झूठे वादे नहीं करेंगे।
Read more : CG NEWS: निश्चय कार्यक्रम से बदल रही बंदियों की जिंदगी, रायपुर केंद्रीय जेल में 67 कैदियों को दिए गए कौशल विकास प्रमाण पत्र

कांग्रेस और सहयोगी दलों का जताया आभार

विजय ने कांग्रेस, VCK और वामपंथी दलों का समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को सरकार में शामिल होने का प्रस्ताव भी दिया। हालांकि राहुल गांधी ने इस पर विचार करने की बात कही है।

ड्रग्स और भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश

मुख्यमंत्री विजय ने राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा और सरकार ईमानदारी से काम करेगी।

तमिलनाडु में विजय सरकार की शुरुआत बड़े जनहित फैसलों और राजनीतिक संदेशों के साथ हुई है। मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर उनकी शुरुआती सक्रियता ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories