Sunday, September 27, 2026
Home Raipur CG NEWS: निश्चय कार्यक्रम से बदल रही बंदियों की जिंदगी, रायपुर केंद्रीय...

CG NEWS: निश्चय कार्यक्रम से बदल रही बंदियों की जिंदगी, रायपुर केंद्रीय जेल में 67 कैदियों को दिए गए कौशल विकास प्रमाण पत्र

CG NEWS: रायपुर की केंद्रीय जेल रायपुर में शनिवार को “निश्चय कार्यक्रम” के तहत एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 67 बंदियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें 38 महिला बंदिनी और 29 पुरुष बंदी शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य बंदियों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें अपराध की दुनिया से दूर रखना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

CG NEWS:जेल विभाग द्वारा संचालित “निश्चय कार्यक्रम” खासतौर पर युवा बंदियों के पुनर्वास को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। इसके तहत बंदियों को काउंसलिंग, अपराध बोध की समझ, व्यवहार सुधार और स्वरोजगार आधारित कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही रिहाई के बाद उन्हें रोजगार या व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।

READ MORE: Mother’s Day Special: मदर्स डे पर महिला बंदिनियों को मिला अनमोल तोहफा, रायपुर महिला जेल में शुरू हुई वीडियो कॉलिंग सुविधा

CG NEWS:अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्यक्रम का मकसद सिर्फ सजा देना नहीं, बल्कि बंदियों को एक नई दिशा देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। जेल प्रशासन का मानना है कि सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिलने पर बंदी भी समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकते हैं।

CG NEWS:कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जेल रायपुर में नए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में बंदियों को कंप्यूटर संचालन और डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे रिहाई के बाद उन्हें रोजगार पाने में मदद मिल सके। जेल प्रशासन का कहना है कि बदलते समय के साथ तकनीकी शिक्षा बंदियों के पुनर्वास में अहम भूमिका निभाएगी।

CG NEWS:इस कार्यक्रम के सफल संचालन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन और राहुल भगत के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया।

CG NEWS:समारोह में हिमांशु गुप्ता, योगेश सिंह क्षत्री, गरिमा पांडेय सहित जेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे।

READ MORE: CG NEWS: रायपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की

CG NEWS:वहीं, जेल से रिहा हो चुके बंदियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 13 मई को केंद्रीय जेल परिसर में Indian Overseas Bank द्वारा लोन मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें पात्र हितग्राहियों को व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और दोबारा अपराध की राह पर न लौटें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here