Raipur Central Jail Suicide News: रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने की खुदकुशी, बैरक में फांसी लगाकर दी जान; परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Sanjay Sahu

Raipur Central Jail Suicide News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक विचाराधीन कैदी ने रविवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं मामले को लेकर परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Raipur Central Jail Suicide News: घटना गंज थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल जेल की बड़ी गोल 5 नंबर बैरक की है। जानकारी के अनुसार, मृतक कैदी का नाम सुनील महानद था, जो पॉक्सो एक्ट के मामले में विचाराधीन अवस्था में जेल में बंद था। रविवार शाम करीब 6 बजे उसने बैरक के भीतर फांसी लगा ली। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने मामले की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों और परिजनों को दी।

Raipur Central Jail Suicide News: बताया गया है कि सुनील महानद कुछ समय से उसी बैरक में निरुद्ध था। उसके आत्महत्या करने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया।

Raipur Central Jail Suicide News: इधर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल में सुनील के साथ लगातार दुर्व्यवहार और प्रताड़ना की जा रही थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें देर से दी गई और शव को जल्दबाजी में भेजा गया।

Raipur Central Jail Suicide News: फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *