CG Durg News: भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहा गायब! CISF सुरक्षा के बीच करोड़ों की चोरी से हड़कंप

Bhilai Steel Plant Iron Theft: भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामले ने छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा दिया है। दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लोहा चोरी होने का खुलासा हुआ है। जब्त किए गए लोहे की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके में दबिश देकर बड़ी मात्रा में संदिग्ध लोहा बरामद किया है।

भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी की जांच में सामने आया कि ट्रकों और हाईवा वाहनों में ऊपर फ्लाई ऐश भरी जाती थी, जबकि नीचे भारी मात्रा में लोहा छिपाकर प्लांट से बाहर निकाला जाता था। पुलिस ने दो हाईवा वाहनों की जांच की तो उनमें टनों लोहा मिला।

पुलिस ने की बड़ी रेड कार्रवाई
भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामले में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि BSP से लोहे की प्लेटें और स्क्रैप चोरी कर बाहर सप्लाई किया जा रहा है। 27 मई को पुलिस ने संदिग्ध वाहनों का पीछा किया और हथखोज स्थित एक गोदाम तक पहुंची। इसके बाद चारों तरफ से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
Read more : छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक कलाकार और पद्म विभूषण सम्मानित तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, AIIMS के ICU में भर्ती

गोदाम में मिला 250 टन से ज्यादा लोहा
भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी के दौरान पुलिस ने गोदाम की जांच में करीब 250 टन संदिग्ध लोहा बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि यह लोहा BSP की SMS-3 यूनिट से चोरी किया गया था। मौके पर मौजूद लोग इस लोहे से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

10 गाड़ियां जब्त, पूछताछ जारी
भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामले में पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल 10 गाड़ियों को जब्त किया है। पुलिस अब ट्रांसपोर्टर संजय सिंह और गोदाम संचालक मोहम्मद कलीम से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

BSP प्रबंधन ने बनाई जांच समिति
भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी के बाद BSP प्रबंधन ने भी अलग से जांच समिति बनाई है। समिति पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

CISF सुरक्षा पर उठे सवाल
भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। BSP की सुरक्षा CISF के जिम्मे है और परिसर में करीब 700 जवान तैनात रहते हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में लोहा बाहर निकलना अंदरूनी मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है।

बिना मिलीभगत मुश्किल मानी जा रही चोरी
भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी को लेकर पुलिस और BSP प्रबंधन दोनों मान रहे हैं कि इतने बड़े स्तर पर चोरी बिना अंदरूनी सहयोग के संभव नहीं हो सकती। भारी लोहे को क्रेन और मशीनों की मदद से ट्रकों में लोड किया जाता था, इसलिए अब जांच की दिशा प्लांट के अंदर काम करने वाले लोगों तक भी पहुंच सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories