Raipur Cyber Fraud: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई खुद को मंत्री का पीए बताकर ठगी करने वाला आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार

Anuj Nirala

Raipur Cyber Fraud: रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को मंत्री श्री नितिन नवीन का पीए बताकर लोगों से पैसों की मांग कर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहा था।

Raipur Cyber Fraud: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना खम्हारडीह में प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर में सेवा कार्य करता है। 24 मई 2026 की रात करीब 8:24 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को मंत्री श्री नितिन नवीन का पीए बताया और तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कही।

READ MORE: CG Durg News: भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहा गायब! CISF सुरक्षा के बीच करोड़ों की चोरी से हड़कंप

Raipur Cyber Fraud: इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल कर आरोपी ने एक स्कैनर भेजा, जिस पर “कामिनी बेहरा” नाम प्रदर्शित हो रहा था। आरोपी की बातों में आकर प्रार्थी ने फोनपे के माध्यम से 10,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद आरोपी लगातार और पैसे मांगने लगा। संदेह होने पर प्रार्थी ने अन्य लोगों से चर्चा की, तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने थाना खम्हारडीह में शिकायत दर्ज कराई।

Raipur Cyber Fraud: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के निर्देशन में थाना पंडरी एवं खम्हारडीह की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबर की जांच के आधार पर आरोपी की पहचान सहदेव मलिक (35 वर्ष), निवासी तालदा, थाना अतरंगा, जिला पुरी (उड़ीसा) के रूप में की।

Raipur Cyber Fraud: पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे रायपुर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

READ MORE: छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक कलाकार और पद्म विभूषण सम्मानित तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, AIIMS के ICU में भर्ती

Raipur Cyber Fraud: रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा खुद को अधिकारी, नेता या उनके प्रतिनिधि बताकर पैसे मांगने पर तुरंत सत्यापन करें और साइबर ठगी से सतर्क रहें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *