CG NEWS : माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय रजत उत्सव “नव उमंग” संपन्न, विशेष उपलब्धियां प्राप्त समाजजनों को किया गया सम्मानित

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय अधिवेशन एवं रजत उत्सव आज राजधानी रायपुर के माहेश्वरी भवन डुंडा में संपन्न हुआ, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिवस पर विशेष उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी प्रमुख रूप से मौजूद रही।

CG NEWS : प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने बताया कि प्रातः ट्रेजर हंट प्रतियोगिता आयोजित कर रंग बिरंगी होली खेली गई। प्रथम सत्र का शुभारंभ “नव परिवर्तन”– शेष ज़िंदगी विशेष जिंदगी विषय से हुआ। इसके पश्चात नव संचार (क्विज)एवं नव वक्ता(वाद–विवाद) प्रतियोगिता आयोजित हुई। वही अधिवेशन का समापन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किया गए।

CG NEWS : कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी,मध्यांचल सह प्रभारी अनिता जावधिया,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमिता मुंदडा, प्रतिभा नत्थानी,समिति प्रभारी भावना राठी,सत्र संरक्षिका पुष्पा राठी,प्रदेश सचिव रूपा मुंदडा,कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड़,संगठन मंत्री उर्मिला टावरी,शांता माहेश्वरी, संतोष चांडक,कांता राठी, उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories