Korba Crime News: बोलेरो गैंग का आतंक: ASI के बेटे को कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

Sanjay Sahu
Korba Crime News

Korba Crime News: कोरबा।कोरबा में देर रात बोलेरो सवार युवकों के आतंक का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले एक युवक को वाहन से कुचल दिया और फिर पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Korba Crime News: जानकारी के अनुसार, मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बुधवारी बाईपास से बलगी मार्ग के बीच दो पक्षों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान बोलेरो सवार युवकों ने कुछ लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू को बोलेरो से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Korba Crime News: घायल चंद्रमणि रात्रे जिला पुलिस बल में पदस्थ एएसआई रामनारायण रात्रे का बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद उसके साथी अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर स्कूटी से बोलेरो का पीछा करने निकले।

Korba Crime News: आरोप है कि रास्ते में बोलेरो सवार युवकों ने अरविंद राठौर को पकड़ लिया और जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद करीब 25 से 30 युवकों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के बाद आरोपी उसे अधमरी हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

कुछ समय बाद राहगीरों ने घायल युवक को देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Korba Crime News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *