Tikamgarh News : टीकमगढ़ में टोल प्लाजा पर बर्बरता: कर्मचारियों ने युवक को लात-घूंसों और डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Sanjay Sahu
Tikamgarh News

Tikamgarh News : टीकमगढ़/संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़। जिले के मवई टोल प्लाजा पर मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा -लात-घूंसे और डंडों से मारते हुए कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

Tikamgarh News : जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर टोलकर्मियों और युवक के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने युवक पर हमला कर दिया। मारपीट की यह घटना देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मवई टोल प्लाजा की बताई जा रही है।

Tikamgarh News : फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और मामले में कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *