Reva Breaking : कार से 200 बोतल कोरेक्स बरामद, आरोपी फरार

Parivesh
Reva Breaking

Reva Breaking : रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार को हड़कंप मच गया, जब एक इंडिगो कार से 200 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की।

Reva Breaking : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ युवक कार की डिक्की से कोरेक्स निकाल रहे थे। जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई, तो वे मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

Reva Breaking : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली और उसमें से 200 बोतल कोरेक्स जब्त की। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *